Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // सवाई माधोपुर के पं. ताराचंद शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा भारत गौरव अवार्ड

Beawar // ऑस्ट्रेलिया की संसद में होगा राजस्थान का सम्मान, पं. ताराचंद शास्त्री होंगे गौरवान्वित

Beawar

Beawar – सवाई माधोपुर जिले एवं राजस्थान के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य एवं मां कामाख्या ज्योतिष शोध संस्थान के निदेशक पंडित ताराचंद शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक संसद में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित भारत गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से न केवल सवाई माधोपुर बल्कि पूरे राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और वैश्विक उत्कृष्टता को समर्पित इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का 13वां संस्करण आगामी 10 जून को ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न स्थित संसद भवन में आयोजित होगा। संस्कृति युवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से चयनित 25 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान से चयनित चार प्रतिभाओं में शामिल पंडित ताराचंद शास्त्री को ज्योतिष, आध्यात्मिक शोध, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान हेतु चुना गया है। वर्षों से वे भारतीय ज्योतिष और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें देश-विदेश में विशेष पहचान प्राप्त हुई है। समारोह में महाराष्ट्र की प्रथम महिला अमृता फर्नांडिस, भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई सांसद कौशल्या वाघेला, पद्मश्री सम्मानित शास्त्रीय गायिका डॉ. सोमा घोष, विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, न्यूजीलैंड के सामुदायिक नेता नरेंद्र भाना, शिक्षाविद विवेक यादव, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वैश्विक सचिव राजयोगी पीके सूर्या भाई तथा भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई महापौर प्रदीप तिवारी सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Beawar – संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित यह समारोह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। यह आयोजन विश्वभर में भारतीय मूल के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को नई पहचान प्रदान करता है। पंडित ताराचंद शास्त्री को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने की सूचना मिलते ही सवाई माधोपुर जिले में हर्ष का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। nइस अवसर पर पंडित ताराचंद शास्त्री ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सवाई माधोपुर, राजस्थान और भारतीय संस्कृति की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं का सम्मान है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवारजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को देते हुए भविष्य में भी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया। ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित होने जा रहे पंडित ताराचंद शास्त्री की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा सवाई माधोपुर को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version