Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // भीषण गर्मी में राहत: ब्यावर में सातवीं शीतल जल वाटिका एवं विश्राम स्थली का शुभारंभ

Beawar // ब्यावर में भीषण गर्मी से राहत हेतु सातवीं शीतल जल वाटिका एवं विश्राम स्थली का शुभारंभ

Beawar

Beawar – भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ब्यावर व्यापार संघ द्वारा संचालित शीतल जल वाटिका एवं विश्राम स्थली श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को गुरुद्वारे के बाहर सातवीं शीतल जल वाटिका एवं विश्राम स्थली का शुभारंभ जिला कलेक्टर कमलराम मीणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। ब्यावर व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय घीया ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन एवं ब्यावर व्यापार संघ के संयुक्त सहयोग से संचालित यह जनसेवा अभियान आगामी एक माह तक जारी रहेगा। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर आमजन को शीतल जल एवं विभिन्न प्रकार के ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

Beawar

Beawar – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने व्यापार संघ एवं नगर परिषद की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं तथा इन्हें निरंतर जारी रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर नगर परिषद के सहायक अभियंता पी.एस. गुर्जर, श्रम निरीक्षक अधिकारी मुकेश कुमार सहित व्यापार संघ के नवल सोमानी, कपिल भारती, गौरव सक्सेना, विनोद फुलवारी, शंकर प्रजापति एवं शैलेन्द्र कुमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version