The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // मानवता की मिसाल: काशीपुरा के ग्रामीणों ने घायल गाय को पहुंचाया गौशाला, बचाई जान

Beawar // काशीपुरा में मानवता की मिसाल: घायल गाय को ग्रामीणों ने सुरक्षित पहुंचाया गौशाला, बचाई जान

Beawar
Beawar

Beawar – क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच खरवा के ग्राम काशीपुरा से मानवता और पशु प्रेम की प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। खराब मौसम के चलते एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क किनारे दर्द से तड़प रही थी। ऐसे समय में गांव के शिक्षकों और ग्रामीणों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसकी जान बचाने का सराहनीय प्रयास किया। स जानकारी के अनुसार घायल गाय को देखकर शिक्षक केसर सिंह तथा ग्रामीण सतार सिंह, पदमा काठात, शेखर काठात, मुकेश काठात, सलु काठात और विक्रम काठात तुरंत सहायता के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर गाय की स्थिति का आकलन किया और उसके उपचार की व्यवस्था करने का निर्णय लिया।

Beawar

Beawar – ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टेम्पो की व्यवस्था कर घायल गाय को सुरक्षित रूप से ब्यावर स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां उसका उपचार और देखभाल शुरू करवाई गई। विपरीत मौसम और बारिश के बावजूद इन लोगों ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, उसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मूक पशुओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। संकट की घड़ी में किसी भी जीव की सहायता करना मानवता का सबसे श्रेष्ठ धर्म है। शिक्षकों और ग्रामीणों की इस पहल ने समाज को यह संदेश दिया है कि यदि संवेदनशीलता और सहयोग की भावना हो तो हर मुश्किल में जरूरतमंद की मदद की जा सकती है।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version