Beawar // दिल्ली में इशिका जैन की दमदार मौजूदगी, कांग्रेस नेताओं से की अहम मुलाकात
Beawar – महिला कांग्रेस की युवा एवं ऊर्जावान जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता का प्रभावशाली परिचय देते हुए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर ब्यावर जिले का मान बढ़ाया। देश की सबसे कम उम्र की महिला जिला अध्यक्षों में शामिल इशिका जैन की दिल्ली में दमदार उपस्थिति राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा का विषय रही। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों एवं बैठकों में भाग लेने के लिए इशिका जैन अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, महिला सशक्तिकरण को गति देने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया। दिल्ली प्रवास के दौरान इशिका जैन ने राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
Beawar – इशिका जैन ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन तथा 24 अकबर रोड पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के “आधी आबादी, पूरा हक” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर राजनीति और समाज में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वे निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देने का कार्य करती रही है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए वे संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि दिल्ली में इशिका जैन की सक्रिय उपस्थिति और वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकातें संगठन के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और युवा ऊर्जा ने यह संकेत दिया है कि वे भविष्य में कांग्रेस की एक प्रभावशाली महिला नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेंगी।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
