Beawar // भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Beawar – पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महावीर भवन, विनोद नगर में आयोजित अमृतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण का निर्माण किया। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन शर्मा (बिवाल) परिवार एवं श्री राधा सर्वेश्वर मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कथा का रसपान श्रद्धालु महंत श्री संजय जी गोस्वामी के श्रीमुख से कर रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस महंत श्री गोस्वामी ने शौनक-सूत संवाद, व्यास-नारद संवाद, कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, राजा परीक्षित जन्म एवं शुकदेव आगमन जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन किया।
Beawar – उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कलियुग में मानव जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने वाली दिव्य ज्ञानगंगा है तथा इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का क्षय होकर आत्मिक शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथावाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान के नाम-स्मरण, सत्संग एवं धर्ममय जीवन के महत्व से अवगत कराया। कथा के दौरान भजनों और आध्यात्मिक प्रसंगों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे तथा कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न