Beawar // 24 घंटे में सेंधमारी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Beawar – ब्यावर सदर थाना पुलिस ने ग्राम खरवा स्थित एक जनरल स्टोर में हुई सेंधमारी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। परिवादी प्रेम पुत्र जीवण रैगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी किराना दुकान में रात के समय सेंध लगाकर खाद्य तेल, घी, साबुन, काजू-किशमिश, दाल, नमकीन, मसाले सहित अन्य किराना सामग्री चोरी कर ली गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने खरवा निवासी सुमेर पुत्र जगदीश रावणा राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
Beawar – पुलिस के अनुसार आरोपी ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी का सामान अपने घर में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण माल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की तत्परता बनी मिसाल घटना के तुरंत बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अल्प समय में आरोपी तक पहुंचकर न केवल मामले का पर्दाफाश किया, बल्कि चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर परिवादी को राहत दिलाई। इस सफलता में थाना प्रभारी गजराज के नेतृत्व में गठित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गठित टीम में शामिल रहे: हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार, रेखराज एवं ओमप्रकाश। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए इसे कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की सजगता का प्रमाण बताया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
