The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // एसपी रतन सिंह की अपराध गोष्ठी, चोरी और नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Beawar // “चोरी और नशा तस्करी पर सख्त हुए एसपी रतन सिंह, अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश”

Beawar
Beawar

Beawar – जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने तथा पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त अपराधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ सुनिश्चित करने को कहा गया।

Beawar

Beawar – अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित करने पर भी जोर दिया। गोष्ठी में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वारंटों की तामील, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने अधिकारियों से आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा जनसहयोग के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version