Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // आरजीएचएस की खामियों और 8वें वेतन आयोग पर पेंशनरों का आक्रोश, जयपुर में संघर्ष का ऐलान

Beawar // आरजीएचएस की खामियों और 8वें वेतन आयोग के मुद्दे पर पेंशनरों का जयपुर में संघर्ष का ऐलान

Beawar

Beawar – राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा ब्यावर की मासिक बैठक बुधवार को राज दरबार गार्डन एवं राज रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) की कमियों तथा केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के लाभ से पेंशनरों को वंचित किए जाने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार ने कहा कि राज्य सरकार ने आरजीएचएस के अंतर्गत अनुमोदित अस्पतालों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, लेकिन योजना की मूल समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन कमियों को दूर करने के लिए पेंशनर समाज की सरकार से कोई सार्थक वार्ता नहीं हुई है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अब इन मांगों को लेकर जयपुर में व्यापक संघर्ष किया जाएगा। इससे पूर्व जिला एवं उपखंड स्तर पर दो बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। ठक में पंवार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट अधिसूचना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में महंगाई राहत (डीए) की किश्तों सहित अन्य पेंशन संबंधी लाभों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए राजधानी में आंदोलन किया जाएगा। उपस्थित पेंशनरों ने जयपुर में प्रस्तावित संघर्ष में भाग लेने का सर्वसम्मति से समर्थन किया। बैठक में सलाहकार मंडल सदस्य डॉ. शंकरलाल चौधरी ने आयकर विवरणी भरने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से पेंशनर समाज के सदस्यों की आयकर विवरणी निशुल्क भरने का कार्य कर रहे हैं।

Beawar

Beawar – इस अवसर पर राजकीय चांदमल मोदी आयुर्वेदिक अस्पताल के वैद्यराज डॉ. आशीष सोनी ने वृद्धावस्था में स्वास्थ्य संरक्षण, ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा विरुद्ध आहार के दुष्प्रभावों पर उपयोगी जानकारी दी। बैठक में उनके आगमन पर अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार, मुख्य संरक्षक सत्यनारायण सांखला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम सरवर एवं जिला मंत्री हेमंत दीक्षित ने उनका स्वागत किया। बैठक का शुभारंभ भजन संध्या से हुआ, जिसमें राधेश्याम रांकावत, शांतिलाल लहवासिया, भोलाराम मेहरा, भंवरलाल पिंडियार एवं सोहनलाल तंवर ने भजनों की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार ने भी “जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना नहीं चाहिए” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जून माह में जन्मदिन मनाने वाले पेंशनर सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। साथ ही उपशाखा स्तर पर ज्ञापन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षकों, संगीत मंडली एवं समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। बैठक में दलपत सिंह खोड़माल, रमेश सिंह राठौड़, भंवरलाल पलासिया, कूंपाराम जोधावत, मदनलाल अग्रवाल, मिठु प्रसाद मौर्य, कन्हैयालाल बागड़ी, रूघा सिंह पंवार, उम सिंह रावत, छोटूलाल कुमावत, पुनाराम, नरेंद्र सिंह चौहान, दुर्गालाल जाग्रत, ओमप्रकाश स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version