Beawar // डीजीपी डिस्क के लिए चयनित जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह का सिटीजन कौंसिल ने किया सम्मान, जिले की उपलब्धियों को सराहा
Beawar – जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह का पुलिस विभाग के सर्वोच्च सम्मान डी. जी.पी. डिस्क के लिए चयन किए जाने पर सिटीजन कौंसिल ने आज जिला पुलिस मुख्यालय पर सम्मान किया,कौंसिल ने इसे श्री सिंह के साथ पुरे जिले का सम्मान बताया। संस्था के महासचिव विमल चौहान ने बताया कि अध्यक्ष डा. एम.एम. गोयल के नेतृत्व में सचिव उत्तम भण्डारी,संगठन मंत्री चेतन सांखला व अन्य सदस्यों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिंह का माला, साफा पहनाकर व शॉल ओढा कर, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। संस्था ने सम्मान पत्र में उल्लेख किया कि आपके कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाकर जिले वासियों को राहत प्रदान की है वहीं कानून व्यवस्या को लागू करने में सफलता हासिल की है। इसके कारण आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Beawar – आपकी उत्कृष्ट सेवाओ के कारण ही विभाग के सर्वोच्च सम्मान हेतु आपका चयन किया. गया- संख्या के सभी सदस्य सम्मान करते हुए अपने आपको गौरान्वित महसूस करते हैं। सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सदस्यों ने शहर की प्रमुख समस्या यातायात व्यवस्था में सुधार, बढ़ती चोरियों पर अंकुश, ठेले वालो सहित सब्जी विक्रेताओं की समस्या समाधान करने की अपील करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर श्री चौहान ने अपनी पुस्तक “कन्यादान” भी आपको भेंट की।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न