Beawar // ऑस्ट्रेलिया की संसद में सवाई माधोपुर का गौरव, आचार्य ताराचंद शास्त्री को मिला ‘भारत गौरव अवॉर्ड’
Beawar – राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के लिए गौरव और सम्मान का ऐतिहासिक अवसर तब बना, जब जिले के प्रतिष्ठित विद्वान, समाजसेवी एवं भारतीय संस्कृति के प्रचारक आचार्य पं. ताराचंद शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया की संसद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान, सांस्कृतिक संरक्षण, शोध कार्यों एवं भारतीय मूल्यों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया मेलबर्न स्थित पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया के क्वीन्स हॉल में आयोजित एक समारोह में आचार्य शास्त्री को सम्मानित किया गया। समारोह में उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे समाजोपयोगी कार्यों तथा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की विशेष सराहना की गई। आचार्य पं. ताराचंद शास्त्री लंबे समय से भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
Beawar – उनके कार्यों ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय संस्कृति को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर नहीं है जब आचार्य शास्त्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ हो। इससे पूर्व भी वे विभिन्न देशों में आयोजित आयोजनों में कई बार सम्मानित हो चुके हैं। वहीं उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। आचार्य शास्त्री की यह उपलब्धि न केवल सवाई माधोपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय बन गई है। सामाजिक, धार्मिक एवं बौद्धिक संगठनों ने इसे भारतीय संस्कृति और सेवा भाव की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
