Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की महासमिति बैठक में कर्मचारी हितों और संगठन विस्तार पर मंथन

Beawar // अजमेर में नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की महासमिति बैठक, कर्मचारी हितों पर हुआ मंथन

Beawar

Beawar – राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की महासमिति की बैठक अजमेर नगर निगम में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, कर्मचारी हितों तथा संगठनात्मक विस्तार को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित फेडरेशन पदाधिकारियों का स्वागत नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला ब्यावर के अध्यक्ष अशोक जादम, जिला महामंत्री कपिल गौरा एवं जिला संरक्षक मनोज शर्मा द्वारा किया गया। अतिथियों का सम्मान करते हुए संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। बैठक के दौरान राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के जिला ब्यावर अध्यक्ष श्री अशोक जादम द्वारा श्री मनोज कुमार शर्मा परोकार को फेडरेशन की कार्यकारिणी में शामिल किए जाने हेतु अनुशंसा प्रस्तुत की गई। इस प्रस्ताव को संगठन स्तर पर सकारात्मक रूप से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Beawar – बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। साथ ही कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठनात्मक एकता बनाए रखने और कर्मचारी कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version