Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // ब्यावर में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन, 231 लोगों ने लिया निःशुल्क जांच व परामर्श का लाभ

Beawar // एक ही छत के नीचे मिले विशेषज्ञ डॉक्टर, सैकड़ों लोगों की हुई जांच

Beawar

Beawar – ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में तथा श्रीमती शकुंतला जाजू परिवार के सौजन्य एवं टीम क्षेत्रपाल हॉस्पिटल, पंचशील, अजमेर के सहयोग से शनिवार को बाल मंदिर स्कूल, कॉलेज रोड, ब्यावर में विशाल चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 231 जन लाभान्वित हुए। सभा अध्यक्ष जुगलकिशोर मणियार ने बताया कि शिविर का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। शिविर में कई जांचें निःशुल्क तथा कई जांचें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं, जिनमें मैमोग्राफी, पूर्ण रक्त जांच एवं विभिन्न विटामिन जांच प्रमुख रहीं। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप बैरवा, न्यूरो फिजिशियन डॉ. मोनिका सचान, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह, स्पाइन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश सिंह चारण, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. विनित गहलोत तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पाटीदार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक रोगियों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Beawar

Beawar – कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में संयोजक राजेंद्र काबरा, गिरिराज झंवर, राजेश झंवर, अमरचंद मूंदड़ा सहित विजय झंवर, प्रकाश माहेश्वरी, कपिल झंवर, नारायणचंद हेडा, पुनीत टवानी एवं अन्य समाज बंधुओं का विशेष सहयोग रहा। मंत्री पुरुषोत्तम जाजू ने बताया कि इस अवसर पर तहसीलदार हनूतसिंह रावत, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति सदस्य विजयशंकर मूंदड़ा, जिला सभा अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, अभियान प्रमुख रामानंद काबरा, समन्वयक शील काबरा, पंचायत बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू, डॉ. एल. एन. बल्दुआ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के संचालन में राजेंद्र काबरा एवं विजय झंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही बाल मंदिर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में मंत्री पुरुषोत्तम जाजू ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों है एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version