Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // राम राज्य में किसी को नहीं सताते दैहिक, दैविक और भौतिक ताप : मास पारायण कथा में हुआ रामराज्य का वर्णन

Beawar // हनुमान लाए राम आगमन का संदेश, रामराज्य के आदर्शों से गूंजा कथा पंडाल

Beawar

Beawar – नृसिंह मन्दिर में आयोजित हो रही मास पारायण कथा के 28 वॅ दिन कथा प्रारम्भ व्यास पीठ एवं रामदरबार की पूजा अर्चना के साथ हुआ। नृसिंह मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश बंसल ने बताया कि कथा प्रसंग के अनुसार राम की आगमन की प्रतीक्षा में भरत अधीर है तभी मारुतिनंदन राम के आगमन के शुभ समाचार का संदेश लेकर आते है। सम्पूर्ण अयोध्या नगरी को भव्य रूप से सजाया जाता है। राम ने विभीषण एवं वानर सेनापतियों को अयोध्या दर्शन करवाते हुए कहा ” अवधसपूरी सम प्रिय नहि सोऊ” अर्थात अयोध्या ले कृतज्ञाता भाव जताया। अयोध्या आगमन पर राम ने विविध रूप प्रकट कर एक साथ सभी अयोध्यावासियों से मिलकर 14 वर्ष की विरह अग्नि को शांत किया। वानर सेनापतियों, विभीषण, निषादराज सहित सभी वन के सहयोगियों का तीनो माताओं एवं भाई भरत, शत्रुघ्न एवं गुरु वशिष्ठ से परिचय करवाया। राम ने कैकयी भवन जाकर माता के संकोच को कम किया। शुभ मुहूर्त पर राम का राज्याभिषेक हुआ,प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ ने किया। देवताओं व शिव ने स्तुति की। राम ने विभीषण सहित सभी वन सहयोगियों का विदा किया,लेकिन हनुमानजी को रोक लिया।

Beawar – अंगद ने रोते हुये कहा कि यह बालक ज्ञान,बल एवं बुद्धि हीन है,प्रभु इसको अपनी शरण मे रखना। राम राज्य में चहु औऱ प्रसन्नता से निवास कर थी,गोस्वामीजी लिखते है”दैविक दैविक भौतिक तापा राम राज नहि काहुहि व्यापा” । राम राज्य में यह तीनों ताप किसी को भी महसूस नही हुए। अयोध्या नगरी में चारो तरफ वैद पाठ गुंजायमान हो रहे थे, राम तीनो भाइयो सहित प्रजा का नीतिपूर्वक पालन कर रहे थे। राम में तीनों भाइयों को नीति का पाठ पढ़ाते हुये, परहित समान कोई धर्म नही है कि शिक्षा दी। प्रजा को बुलाकर बताया कि बहुत भाग्य से मानव जीवन प्राप्त होता है। गरुड़ काक भुसुंडीजी के संवाद के प्रारम्भ के साथ ही कथा प्रसंग का विश्राम हुआ। महोत्सव में राम रामायण मण्डल के राजकुमार अत्रे,जगदीश चारण, जी.आर.जलवानीया,रेखा जोशी,रामगोपाल वैष्णव,कृष्णमोहन जोशी, देवाराम,दिनेश सिंघल नृसिंह मन्दिर ट्रस्ट के मंत्री राधेश्याम ड़ाणी,प्रेम जिंदल,पीयूष बंसल एवं सुनील जिंदल,चंद्रेश गर्ग,सुशील गर्ग,शकुंतला ड़ाणी,लक्ष्मी शर्मा,ऊषा गर्ग,कांता बाई सहित भक्तजन उपस्थित थे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version