Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अनावश्यक चालानों से परेशान रिक्शा चालक, प्रशासन से मानवीय रवैये और स्थायी पार्किंग की मांग

Beawar // अनावश्यक चालानों से परेशान रिक्शा चालक, प्रशासन से मानवीय रवैये और राहत की मांग

Beawar

Beawar – स्थानीय रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष दीपक अटवाल ने रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से सकारात्मक एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार रिक्शा चालकों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा चालान बना दिए जाते हैं, जिससे सीमित आय वाले चालकों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो जाता है। अटवाल ने स्पष्ट किया कि रिक्शा यूनियन प्रशासन के खिलाफ नहीं है, बल्कि प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहती है। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी त्रुटियों पर कठोर कार्रवाई के बजाय सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाया जाए तथा अनावश्यक चालानों से बचा जाए, ताकि रिक्शा चालक अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप रिक्शा चालक ईंधन की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए राहत प्रदान करनी चाहिए।

Beawar – रिक्शा यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक स्थानों—जैसे बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन—पर रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल आवंटित किए जाएं। इससे रिक्शा चालकों के बीच होने वाले विवादों और आए दिन होने वाली झड़पों पर नियंत्रण लगेगा तथा यातायात व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। अंत में अटवाल ने कहा कि प्रशासन और रिक्शा चालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से आमजन को भी बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version