Beawar // ई-रिक्शा चालकों ने थामा नशामुक्ति का झंडा, 300 वाहनों से ब्यावर में जनजागरण अभियान
Beawar – समाजसेवी एवं इन्दर सिंह बागावास द्वारा चलाए जा रहे “नशे की पुड़िया और इंजेक्शन मुक्त ब्यावर” अभियान को अब शहर के ई-रिक्शा चालकों का भी मजबूत साथ मिलने लगा है। यूनियन अध्यक्ष दीपचंद अटवाल के नेतृत्व में सैकड़ों रिक्शा चालक इस जनजागरण अभियान से जुड़े और नशे के खिलाफ खुलकर समर्थन देने का संकल्प लिया। स्थानीय सरपुलिया स्थित मोहम्मद अली उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 ई-रिक्शाओं को पंक्तिबद्ध खड़ा कर उन पर नशामुक्ति जागरूकता स्टीकर लगाए गए। इस दौरान रिक्शा चालकों ने संकल्प लिया कि वे केवल परिवहन सेवा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि शहर को नशे से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यूनियन अध्यक्ष दीपचंद अटवाल ने कहा कि “प्रत्येक ई-रिक्शा चालक प्रशासन का एक चलता-फिरता सीसीटीवी है। शहर में होने वाली गतिविधियों पर हमारी नजर रहती है। जहां भी नशे की बिक्री या सेवन जैसी गतिविधियां दिखाई देंगी, वहां की सूचना बिना किसी भय के पुलिस प्रशासन को दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हजारों परिवारों और युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना है। समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास ने कहा कि नशामुक्त समाज केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है। रिक्शा चालकों द्वारा लिया गया यह संकल्प शहर में सकारात्मक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।
Beawar – कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र प्रजापति, एडवोकेट लक्की मकवाना, मनोज शर्मा, एडवोकेट सुधीर सिंह तोमर, पूर्व पार्षद महेंद्र गौड़, कमल छात्रावत, नरेंद्र बोहरा, सीपी अग्निहोत्री, प्रवीण बडोला, मुकेश माली, मिठू लोहार, मुकेश सांवरिया सहित अनेक समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक अटवाल, उपाध्यक्ष सोनू काठात, महासचिव नवीन उजिरपुरिया, योगेंद्र चावरिया, संदीप चावरिया, सुरेंद्र सिंह रावत, जीशान, राहुल, चेतन चाटियां, कोषाध्यक्ष कानाराम माली, हरिराम धानजा, विनोद नरावत, अनिल अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, सुभाष यादव, मोहित राजपूत, मोंटी मेसी, करण पंडित, राजू भाई, मदन रावत, पंकज भट्ट, आकाश सांवरिया, रामदेव सिंह रावत और विक्रम रल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान ब्यावर को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन बन सकता है और इससे पुलिस एवं प्रशासन को भी प्रभावी सहयोग मिलेगा।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
