Beawar // ब्यावर नगर परिषद के लिए गौरव का पल: आयुक्त श्रवणराम व अंजुम को हांगकांग में उत्कृष्ट सेवा कार्यों का सम्मान, कर्मचारियों में खुशी की लहर
Beawar – नगर परिषद ब्यावर के आयुक्त श्रवणराम तथा अंजुम को हांगकांग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दैनिक भास्कर समूह द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर नगर परिषद परिसर में प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस उपलब्धि को नगर परिषद के लिए गौरव का विषय बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद ब्यावर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को सम्मान प्राप्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं जनहित के प्रति समर्पण ने नगर परिषद की कार्यशैली को नई पहचान दिलाई है। कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन में नगर परिषद जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
Beawar – नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला ब्यावर के अध्यक्ष अशोक जादम ने भी सम्मान प्राप्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और बेहतर कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा जनसेवा के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानित अधिकारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
