Beawar // महेश नवमी महोत्सव में क्रिकेट का रोमांच, प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
Beawar – महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर एवं सीनियर वर्ग में किया जा रहा है, जिसमें समाज के युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू द्वारा बल्लेबाजी कर किया गया, जबकि मंत्री मनीष दरक एवं महेश नवमी संयोजक अजय सोमानी ने टॉस कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज़ किया। जूनियर वर्ग के मुकाबलों में मेहुल धूत, प्रणव राठी, कृष्णा झंवर, अबीर मालपानी, अजय चितलांग्या एवं गोपाल मूंदड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।
Beawar – इस अवसर पर सूर्य प्रकाश झंवर, मुकेश झंवर, कपिल झंवर, कुश मूंदड़ा सहित समाज के अनेक युवा सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना का विशेष माहौल देखने को मिला। महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
