The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अजमेरी गेट स्थित अग्रवाल मारवाड़ी भवन में 19 जून को आध्यात्म एवं स्वास्थ्य विकास शिविर, योग से स्वस्थ जीवन का मिलेगा संदेश

Beawar // मानस योग साधना पर एकदिवसीय शिविर 19 जून को, योग और प्राकृतिक जीवनशैली के बताए जाएंगे स्वास्थ्य लाभ

Beawar
Beawar

Beawar – तप सेवा सुमिरन समिति, ब्यावर के तत्वावधान में एवं इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्प्रिचुअलिज्म (IASS), मेरठ के मार्गदर्शन में मानस योग साधना पर आधारित एकदिवसीय आध्यात्म एवं स्वास्थ्य विकास शिविर 19 जून को स्थानीय अजमेरी गेट स्थित अग्रवाल मारवाड़ी भवन में आयोजित होगा। शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. गोपाल शास्त्री उपस्थित साधकों को योग, अध्यात्म एवं स्वास्थ्य के समन्वय की जानकारी देते हुए बताएंगे कि नियमित योग साधना एवं सात्विक जीवनशैली के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से किस तरह स्वस्थ रह सकता है। श्री शास्त्री शिविर के दौरान डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा, एसिडिटी, साइटिका, गठिया, मोटापा, निम्न एवं उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग तथा जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

Beawar – शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बैठने हेतु हॉल में स्थान सीमित होने के कारण पहले आने वाले 100 व्यक्तियों का प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक भवन में मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। प्रतिभागियों से आधार कार्ड साथ लाने का अनुरोध किया गया है। शिविर में प्रतिभागियों के लिए सुबह 11 बजे स्वास्थ्यवर्धक जूस, दोपहर 1 बजे उपयोगी अल्पाहार, शाम 4 बजे पुनः जूस तथा शाम 5 बजे भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्य नित्यानंद उपाध्याय,राजेंद्र कुमार शर्मा,मनोज व्यास,चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री,शम्भू दयाल व्यास के अनुसार जूस, अल्पाहार एवं भोजन प्रसाद संस्था के निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्यवर्धक तरीके से तैयार किए जाएंगे। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version