Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // जीवार-बदनौर में नशामुक्ति संकल्प अभियान: एक हजार लोगों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प, दाती मदन महाराज ने दिया समाज सुधार का संदेश

Beawar // जीवार-बदनौर में नशामुक्ति संकल्प अभियान: हजारों की मौजूदगी में लोगों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

Beawar

Beawar – ब्यावर के समीप जीवार बदनौर में आयोजित नशामुक्ति संकल्प अभियान कार्यक्रम में परमहंस दाती मदन महाराज निजस्वरूपानंदपुरी के सानिध्य में करीब एक हजार लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। नशामुक्ति अभियान को लेकर समाज के लोगों में जोरदार उत्साह देखा गया। महाराज ने इस मौके पर लोगों से नशा छोड़ने एवं शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए संस्कारित समाज एवं राष्ट्र निर्माण का निर्माण करने का आह्वान किया।  जीवार गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न केवल ब्यावर जिला वरन भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, पाली एवं जोधपुर क्षेत्र के लोग भी शरीक हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दांती महाराज ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। यह परिवार और समाज के विकास ही नही बल्कि राष्ट्र के निर्माण में भी बाधा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ाओं और उनका भविष्य संवारों। उनका कहना था  उनका जीवन गरीब एवं असहाय बालक बालिकाओं के लिए ही समर्पित है। जो भी परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने में यदि किसी भी तरह का संकट का सामना करते है तो दाती महाराज उनके लिए सदैव तैयार है। पढ़ाई लिखाई हो या खेलकूद हर क्षेत्र में दाती महाराज उनका सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में शरीक महिला, पुरूषों एवं युवाओं ने हाथ खड़े कर नशे को त्यागने का संकल्प लिया और आश्वस्त किया कि वे नशा मुक्ति के अभियान को आगे बढाएंगे।

Beawar – जीवार में बाबा रामदेव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मंगलवार की रात कार्यक्रम आयोजक नैनूराम जसावत नटराज परिवार की ओर से दयाराम, डालूराम, पूणरमल, रमेश जसावत ने दाती महाराज का साफा बंधन कर स्वागत किया। महाराज के साथ आई साध्वी दयापुरी, अर्जुनकुमार, नट, भाट, वादी जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुगनाराम, नटराज भगवान मंदिर निर्माण विकास समित पुष्करराज के अध्यक्ष कैलाशचंद राजावत, मेघराज भैया, मदनलाल पेमावत, दाती सेवा संगठन के भैराराम, भंवर राजपुरा, ओमप्रकाश लवेरा, बादर घमडावत, मांगीलाल आदि अनेक सदस्यों का भी शॉल ओढ़ा कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महावीर नटराज, किशन नटराज, राजूराम भानावत, हनुमान पेमावत, पप्पूराम आसींद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने शिरकत की। बुधवार को सुबह धूमधाम के साथ रामदेव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गाजों बाजों के साथ शोभा एवं कलश यात्रा भी निकाली गई।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version