Beawar // सिडनी ओपेरा हाउस में पंडित ताराचंद शास्त्री सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का गौरव
Beawar – भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक मूल्यों के वैश्विक प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित सिडनी ओपेरा हाउस में आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अपीरियंस प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान श्री शास्त्री को भारतीय संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन, प्रेरणादायी एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया कि पंडित ताराचंद शास्त्री की निष्ठा, समर्पण एवं समाजहित में किए गए कार्यों ने अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। यह सम्मान समारोह 14 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित सिडनी ओपेरा हाउस में आयोजित हुआ। प्रशस्ति-पत्र पर इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के हस्ताक्षर अंकित हैं।
Beawar – समारोह के दौरान देश-विदेश से आए अनेक गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों एवं भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने पंडित ताराचंद शास्त्री को शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को भारतीय संस्कृति एवं ज्योतिष जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात पंडित ताराचंद शास्त्री ने इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज, संस्कृति एवं मानव सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
पंडित ताराचंद शास्त्री की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय समाज एवं विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय मानी जा रही है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
