Beawar // ब्यावर में 25 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
Beawar – जिला कलेक्टर (रसद) कार्यालय, ब्यावर द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए जारी प्रक्रिया में संशोधन करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जिला रसद अधिकारी, ब्यावर के क्षेत्राधिकार में कुल 25 रिक्त/नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की तिथि पूर्व में 20 जून 2026 निर्धारित की गई थी।
Beawar – अब प्रशासनिक कारणों से आवेदन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि 24 जून 2026 तथा आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 सायं 6 बजे तक निर्धारित की गई है। कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विज्ञप्ति की अन्य सभी शर्तें एवं उचित मूल्य दुकानों की संख्या पूर्ववत रहेगी। प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
