Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी 25 जून को, कलेक्ट्रेट सभागार में होगा चयन

Beawar // वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी 25 जून को

Beawar

Beawar – देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत आवेदन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए लॉटरी का आयोजन 25 जून (गुरुवार) प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों की कंप्यूटर आधारित लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। इसमें हवाई यात्रा एवं रेल यात्रा के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार मुख्य सूची तैयार की जाएगी तथा समान संख्या में आरक्षित सूची भी बनाई जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित वरिष्ठ नागरिकों को देश के 15 प्रमुख तीर्थ स्थलों की एसी ट्रेन यात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा नेपाल स्थित काठमांडू के पशुपतिनाथ धाम के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। देवस्थान विभाग की इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version