Beawar // पहले ही प्रयास में CA बने ऋषभ शर्मा, परिवार में जश्न का माहौल
Beawar – मेहनत, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देलवाड़ा रोड निवासी नन्द किशोर शर्मा के सुपुत्र एवं सूर्यप्रकाश (पम्पी) शर्मा के भतीजे ऋषभ शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा के दोनों ग्रुप प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ऋषभ के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में मानी जाती है। ऐसे में प्रथम प्रयास में दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण करना ऋषभ की मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। सफलता की सूचना मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने ऋषभ को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
Beawar – परिवारजनों ने बताया कि ऋषभ ने नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ यह मुकाम हासिल किया है। ऋषभ की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए परिवारजनों ने कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने ऋषभ शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल करियर एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
