The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // ब्यावर में ICAI शाखा का सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू, वृक्षारोपण से हुआ शुभारंभ

Beawar // ब्यावर में ICAI शाखा के सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Beawar

Beawar – भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की ब्यावर शाखा द्वारा सनदी लेखाकार दिवस 1 जुलाई के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। ब्यावर शाखा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सीए सुंदर नारायण शर्मा के नेतृत्व में 25 जून 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीए आर.सी. गोयल, अमित सुराणा, अंकुर गोयल, सीए एस.एन. शर्मा, एस.एस. गुप्ता, अक्षय छल्लाणी, आभास हालाखंडी, अजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Beawar
Beawar

Beawar – साप्ताहिक आयोजन के दूसरे दिन वंदे मातरम गौशाला, अजमेर रोड में गौ माता को चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन की आगामी श्रृंखला में 27 जून को अन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन वितरण, 28 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 29 जून को एमएसएमई डे कार्यक्रम, 30 जून को आईटीआर फॉर्म एवं आयकर कानून में हुए परिवर्तनों पर सेमिनार तथा अंतिम दिन 1 जुलाई को ध्वजारोहण एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ ब्यावर जिला अध्यक्ष सीए सुंदर नारायण शर्मा ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस साप्ताहिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version