Beawar // देवमाली दौरे से पहले CM भजनलाल शर्मा की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
Beawar – मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के 2 जुलाई को प्रस्तावित देवमाली दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत, जिला कलक्टर कमल राम मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट तथा जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल लाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Beawar – अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, मंच निर्माण एवं बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन समन्वय के साथ कार्य कर रहा है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
