Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के संयोजक बने पवन रायपुरिया, कार्यकारिणी ने दी सर्वसम्मति से जिम्मेदारी

Beawar // अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 की कमान पवन रायपुरिया को, 13 दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

Beawar

Beawar – अग्रसेन भवन में आयोजित अग्रवाल समाज कार्यकारिणी की बैठक में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 हेतु सर्वसम्मति से पवन रायपुरिया को संयोजक नियुक्त किया गया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष अमित बंसल ने बताया की बैठक में बादशाह मेले का अंकेक्षित आय व्यय प्रस्तुत किया गया, वर्ष 2026 में अग्रसेन जयंति महोत्सव 11 अकटुम्बर,रविवार का आयोजित किया जायेगा,श्री अग्रसेन जयंति हेतु पवन रायपुरिया की नियुक्ति पर उपस्थित कार्यकरिणी सदस्यो ने हर्ष व्यक्त किया। समाज मंत्री निखिल जिंदल में बताया कि 13 दिवसीय जयंति महोत्सव का प्रारम्भ रक्तदान शिविर से होता है एवं वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को महाराजा अग्रसेनजी की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होता है। 13 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न आयुवर्ग के बालक बालिकाओ हेतु खेल कूद प्रतियोगिता,महिला एवं पुरुषों हेतु विभिन्न प्रतियोगिता,नृत्य,गायन,विशाल कवि सम्मलेन,भक्ति रंग के अंतर्गत भव्य श्याम भजन संध्या,दादी राणीसती का विशाल मंगलपाठ,गरबा प्रतियोगिया का आयोजन होगा ।

Beawar – नवनियुक्त संयोजक पवन रायपुरिया ने अपनी टीम मे अजय गोयल,कमल सर्राफ,भरत गर्ग,विशाल मित्तल एवं जिनेंद्र सिंघल को सहसंयोजक के रुप मे नियुक्त करते हुये कहा कि इस वर्ष जयंती महोत्सव में विभिन्न नवाचार किये जायेंगे। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव संयोजन समिति ने समस्त समाज जनों से सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में उपाध्यक्ष श्रवण बंसल,कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग,प्रचार मंत्री चन्द्रेश गर्ग,कमल मुरारका,ओमप्रकाश अग्रवाल,श्यामसुंदर अग्रवाल,सतीश सर्राफ,नरेश गुप्ता, श्यामसुंदर सिंघल,आलोक गुप्ता,नरेश मित्तल,कृष्णकुमार गोयल,लोकेंद्र गर्ग,अशोक गोयल, दीपक मित्तल,अभिषेक सटाक सुशील जिंदल, सुशील गर्ग, पूर्वा ड़ाणी,ललिता जालान सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version