Beawar // ब्यावर रेलवे स्टेशन को मिली 20 स्टील बेंच की सौगात, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन की सराहनीय पहल
Beawar – सामाजिक सरोकार निभाते हुए द क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन, ब्यावर ने रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 20 स्टील की बेंच ब्यावर रेलवे स्टेशन को भेंट की। छह फीट लंबी एवं तीन फीट चौड़ी इन मजबूत स्टील बेंचों को स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार आदरा को विधिवत सुपुर्द किया गया, जिन्हें स्टेशन परिसर में यात्रियों के उपयोग के लिए स्थापित कर दिया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर प्रसाद नाहटा, महामंत्री महावीर कुमार भंडारी, संरक्षक लक्ष्मणदास गुरनानी, गौतमचंद चौधरी, उपाध्यक्ष पूरन गिदवानी, मंत्री विनोद कुमार कुमठ, कोषाध्यक्ष गौतमचंद्र नाहटा तथा कार्यकारिणी सदस्य माणकचंद श्रीश्रीमाल, गिरिराज झंवर, नरेश मुंदड़ा, शंकर खत्री और दिनेश कावड़िया सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रेलवे की ओर से मंडल कार्यालय के यातायात निरीक्षक कमलकिशोर श्रीवास्तव, रेल सुरक्षा बल निरीक्षक नरेश कुमार यादव, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Beawar – स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार आदरा ने बताया कि द क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराई गई 20 स्टील की बेंच यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में स्थापित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब एवं महावीर इंटरनेशनल की ओर से भी स्टील की बेंच उपलब्ध कराने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवश्यक स्वीकृति मिलते ही उनकी ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली बेंच भी स्टेशन पर स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में रेलवे की ओर से सभी भामाशाहों का आपदा नियंत्रण कक्ष में सम्मान किया गया तथा स्टेशन प्रशासन ने जनसहयोग के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे यात्रियों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
