Beawar // ब्यावर में जुआ अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 16 आरोपी गिरफ्तार
Beawar – पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक शहर के सुपरविजन में ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने जुआ एवं सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी आशुतोष पाण्डे के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश दी। मौके पर 16 व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ-सट्टा खेलते मिले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,57,500 नकद, 15 मोबाइल फोन, ताश के पत्तों के तीन जोड़े तथा 13 दोपहिया वाहन जब्त किए।
Beawar – दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम एवं धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं बीएनएसएस की धारा 126, 170 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में सिटी थाना प्रभारी आशुतोष पांडे,सदर थाना प्रभारी गजराज,सहायक उप निरीक्षक हरनीवास, कांस्टेबल दिनेश डागा,सत्यप्रकाश,अशोक,लक्ष्मण की विशेष भूमिका रही।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
