Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // बांकेबिहारी मंदिर में 11 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा योगिनी एकादशी महोत्सव

Beawar // 11 जुलाई को बांकेबिहारी मंदिर में धूमधाम से मनेगा योगिनी एकादशी महोत्सव

Beawar

Beawar – सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मन्दिर में 11 जुलाई,शनिवार को योगिनी एकादशी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा। बांकेबिहारी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा से पूर्व आयोजित होने वाली योगिनी एकादशी के अवसर पर ठाकुरजी के गर्भगृह में पंडित जितेंद दाधीच महाप्रभु जगन्नाथ के स्वागत में नयनाभिराम झांकी सजाएंगे। एकादशी के अवसर पर प्रातः 8 बजे मंजू-विनोदकुमार बंसल के मनोरथ से ध्वजा अर्पित की जायेगी। दोपहर 4 बजे से एकादशी महोत्सव के तहत विनोद कुमार बिंदिया बंसल के सौजन्य से आयोजित समारोह में हिमांशु चौहान,मुकेश चौहान सहित गायक कलाकार महाप्रभु जगन्नाथ के स्वागत में भजनों की प्रस्तुति देंगे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version