The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // कांग्रेस संगठन में बड़ा विस्तार, तीन वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Beawar // डोटासरा ने किया संगठन विस्तार, तीन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Beawar
Beawar

Beawar – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार के तहत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन की ओर से पूर्व पार्षद भुवनेश शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महासचिव, वृत्तजय आर्य सारस्वत को प्रवक्ता तथा योगेश पंचोली को महासचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं ब्राह्मण समाज में भी हर्ष की लहर व्याप्त है।

Beawar

Beawar – संगठन की ओर से तीनों पदाधिकारियों को वर्षों से संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण, त्याग एवं सक्रिय कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि तीनों पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों भुवनेश शर्मा, वृत्तजय आर्य सारस्वत एवं योगेश पंचोली ने प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Beawar

Beawar – उन्होंने कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन से जोड़ने के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। तीनों नेताओं की नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ तीनों पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version