The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // नीट-2026 पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजमार्ग पर मानव शृंखला बनाकर जताया विरोध

Beawar // नीट-2026 पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर जताया आक्रोश

Beawar
Beawar

Beawar – नीट-2026 परीक्षा के पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर होना था, लेकिन जिला कलेक्टर के पूजनीय पिताजी के आकस्मिक निधन के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रदर्शन स्थल बदलकर मुख्य राजमार्ग पर आयोजन किया। प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेसजनों ने जिला कलेक्टर के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य राजमार्ग पर मानव शृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ छात्र एवं अभिभावक भी शामिल हुए।

Beawar
Beawar – सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले पेपर लीक होना केंद्र सरकार की बड़ी विफलता है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस पंच ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रदेश खनन प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अजमत काठात, कल्पना भटनागर, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, महेंद्र सिंह चौहान, राजेश देवड़ा, सुलक्षणा शर्मा, राजेंद्र ओस्तवाल, भरत बाघमार, धर्मसिंह भाटी, रामस्वरूप सेवलिया, भुवनेश शर्मा, अभिषेक जैन, रवि डंडायत, सरदारा काठात, लक्ष्मीनारायण सोनी, कैलाश गहलोत, फिरोज काठात, सलीम, नरेश मेहरा, सुभाष लोढ़ा, अंकित तातेड, नरसिंह गहलोत, बिरदीचन्द, मनीष सामरिया, हरीराम मेघवाल, शकील खिलजी, वृतंजय आर्य, चन्नू यादव, नवल चौहान, साहिल श्रीश्रीमाल, घनश्याम फुलवारी, मजीत कुरैशी, गोपाल सांखला, पप्पू पहलवान, अहसान चिंगारी, जगदीश जांगिड़, अफजल सिलावट, साबिर काठात सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://x.com/tv_chanaky5736
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

Exit mobile version