The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की बैठक आयोजित, प्रांतीय अधिवेशन को लेकर हुई चर्चा

Beawar // नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर मंथन, सीकर अधिवेशन को लेकर बनी रणनीति

Beawar
Beawar

Beawar – राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला ब्यावर की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक जादम की अध्यक्षता में नगर परिषद ब्यावर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कार्यालय मंत्री कमल किशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी के अंतर्गत विभिन्न निकायों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान 30 एवं 31 मई 2026 को सीकर में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों की आवश्यक उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं मांगों को अधिवेशन के एजेंडे में शामिल करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख मांगों में नगरीय निकायों में स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार रिक्त पदों को भरना, पदोन्नति चैनल निर्धारित करना, कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति अनुसार वेतन-भत्ते देना, आरजीएचएस योजना में कर्मचारियों के अनुरूप सुविधाएं लागू करना तथा नगर निकाय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान करना शामिल रहा।

 

Beawar – इसके अलावा निकायों में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति समाप्त करने, संविदा एवं अनुबंध कर्मियों को स्थायी करने, रियायती दरों पर भूखंड आवंटन तथा दुर्घटना बीमा योजना लागू करने जैसी मांगों पर भी सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त सभी मांगों को प्रांतीय अधिवेशन के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री कमल किशोर शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जादम, जिला महामंत्री कपिल गौरा, जिला उपाध्यक्ष राजेश भाटी, संगठन मंत्री कमलेश कुमार, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री रेणु, इमरान मोहम्मद, धर्मेंद्र सिंह, अजय राठौड़, महेंद्र राणावत, दिलीप, रितेश शर्मा, रामसिंह, बद्रीराम एवं गोपाल घांची सहित अनेक कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version