The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // स्वामी ब्रह्मानन्दजी की 49 वी बरसी एवं भंडारे पर होगा विचार विमर्श

Beawar // ब्रह्मनन्द सत्संग मण्डल कार्यकारिणी बैठक रविवार को

Beawar
Beawar

Beawar – उदयपुर रोड स्थित परम् तपस्वी स्वामी ब्रह्मानन्दजी महाराज की तपोस्थली एवं समाधि स्थल ब्रह्मधाम में दिनांक 17 मई ,रविवार को प्रातः 10.30 बजे ब्रह्मानन्द सत्संग मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यो की आवश्यक बैठक अध्यक्ष गणपत सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। ब्रह्मानन्द सत्संग मण्डल के मंत्री महेंद्र सलेमाबादी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से स्वामी ब्रह्मानन्दजी महाराज की 49 वी बरसी एवं भंडारे के आयोजन पर विचार विमर्श कर समितियों का गठन किया जायेगा। महामंत्री नरेंद्र झंवर ने बताया कि ब्यावर शहर में गत 48 वर्षो से स्वामीजी का भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा एवं आस्था के साथ आयोजित किया जाता है। इस वर्ष ब्रह्मानन्द जी महाराज का भंडारा 6 जुलाई को आयोजित किया जायेगा। ब्रह्मानन्दजी महाराज ने तप,तपस्या एवं संयम से 115 की दीर्धायु भोगकर आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्टी तिथि संवत 2034 को निर्वाण प्राप्त किया था। महाराज श्री की बरसी एवं भंडारे में देश एवं प्रदेश के विभिन्न भागों से पधारे संत महात्माओं के प्रवचन एवं आर्शीवचन प्राप्त होते है। धार्मिक आस्था एवं आध्यात्म का संगम ब्रह्मधाम शहरवासियों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। ब्रह्मानन्द सत्संग मण्डल द्वारा सन्तो के आवास एवं भोजन की व्यवस्था के साथ वृद्ध आश्रम का संचालन भी जन सहयोग से किया जा रहा है।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version