Beawar // शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप

Beawar – अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड जवाजा एवं ब्यावर नगर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी ब्यावर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन खंड अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत एवं मुकेश प्रजापति के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मनमानी एवं उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। शिक्षकों का कहना था कि नवाचार के नाम पर शिक्षा व्यवस्था को अव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। महासंघ के मंत्री हेमराज कोटड़ा ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों में ज्ञान का दीप जलाने वाले शिक्षक आज उपेक्षा एवं प्रशासनिक विसंगतियों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सेवा नियमों की अनदेखी करते हुए शिक्षकों के अवकाश में कटौती की जा रही है। साथ ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है तथा पिछले आठ वर्षों से तबादले नहीं किए गए हैं। ज्ञापन में 33 हजार संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण, पदोन्नत कार्मिकों की पारदर्शी काउंसलिंग, रिक्त पदों को उचित रूप से खोलने, आरजीएचएस सुविधा पुनः बहाल करने, कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार करने तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों एवं अनावश्यक ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स से मुक्त करने की मांग की गई
Beawar – जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा कई बार सरकार एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष मांगें रखी गईं, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगा। इस दौरान धन्ना सिंह, नेमीचंद यादव, रोशन सिंह, प्रकाश प्रजापति, सोहन सिंह, नारायण सिंह, लेखपाल सिंह, चमन सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रजापति, गुरुशरण गोयल, रोहित जैन, मंजुला डांगी, गायत्री चौहान, गायत्री गुप्ता, रेनू सेन, अशोक कुमार, संजय सिंह, विष्णु गोयल, कमल किंगर, जितेंद्र सिंह राठौड़, विशाखा गौड़, कंचन परिहार, मितु मिश्रा, शर्मिला जैन, प्रियंका गोयल, इंदिरा बामनिया, पूनम चौधरी, ममता यादव, लक्ष्मण राम प्रजापति, सौरभ धाभाई, हेमेंद्र दगदी, राजेश मोयल, हरीश त्रिपाठी, पंकज शर्मा, भारतेंदु श्रीमाली, गोपाल शर्मा, महेश शर्मा, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवलाल, अनिल छीपा, प्रदीप कुमावत, मोहम्मद यूनुस, उमा खान, रविंद्र शुक्ला, नरेंद्र फुलवारी, जावेद खान, नरेश कुमार, हीरालाल, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह एवं हिमांशु कुड़िया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न