The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // माहेश्वरी पंचायत बोर्ड का वृद्धजन सेवा कार्यक्रम, वृद्धाश्रम में भोजन कराकर लिया आशीर्वाद

Beawar // वृद्धजनों की सेवा कर लिया आशीर्वाद, माहेश्वरी पंचायत बोर्ड का सेवा संकल्प निरंतर जारी

Beawar
Beawar

Beawar – समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर द्वारा शुक्रवार को वृद्धजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत आयोजित इस सेवा कार्य में बोर्ड पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने टाटगढ़ रोड स्थित ब्रह्मानंद धाम वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से सराबोर नजर आया। वृद्धजनों ने बोर्ड सदस्यों के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने बताया कि श्री माहेश्वरी पंचायत board द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक माह की 15 तारीख को वृद्धाश्रम में भोजन सेवा कराने का संकल्प लिया गया है, जिसे निरंतर निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और संस्था आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। सेवा कार्य में कैलाश चंद झंवर, प्रभात राठी, नवनीत भराडिया, पुरुषोत्तम भूतड़ा, कपिल झंवर सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं ब्रह्मानंद धाम के प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version