Beawar // वास्तुविद पुष्पेन्द्र कुमावत जापान में वैदिक साइंस सेमिनार में होंगे शामिल

Beawar – राजस्थान के प्रख्यात वास्तुविद पुष्पेन्द्र कुमावत 22 से 31 मई तक जापान में होने वाली भारतीय वैदिक साइन्स सेमिनार में बतौर अतिथि आमंत्रित किये गये हैं। इस सेमिनार के आयोजक फ्यूचर पाॅइन्ट नई दिल्ली के अध्यक्ष डाॅ. अरुण के.बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमिनार में दुनियाभर से वास्तुविद तथा ज्योतिर्विद विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जिसमें भारत से साठ विद्वानों का एक शिष्टमंडल भाग लेगा। श्री कुमावत राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले संभागी होंगे। ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलोजर्स सोसायटी फ्यूचर पाॅइन्ट की निदेशक आभा बंसल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समकालीन परिस्थितियों के सन्दर्भ में इस सेमिनार का बहुत बड़ा महत्व है।
Beawar – पश्चिम एशिया में उथल-पुथल के बीच भारत सहित अन्य पडोसी देशों के सम्बंधों पर ग्रहों की स्थितियों की भी वैदिक विज्ञान के अनुसार विवेचना की जायेगी। श्रीमती बंसल ने बताया कि सेमिनार में भारतीय ज्ञान परम्परा में बढ़ती अन्य देशों की अभिरुचि के संबंध में तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित शोध लेख भी प्रस्तुत किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि वास्तुशास्त्री श्री कुमावत सहित यह भारतीय दल 22 मई की शाम 6 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरेगा। सेमिनार जापान की राजधानी टोकियो के फाइव स्टार होटल में होगी। इसके अलावा सहभागियों को हीरोशिमा और नागासाकी सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी कराया जायेगा।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न