The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // रास ग्राम में राजस्थान प्रदेश सीमेंट महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Beawar  // सीमेंट मजदूर महासंघ की बैठक में संगठन मजबूती और श्रमिक हितों पर हुआ मंथन

Beawar
Beawar

Beawar – जिले के रास ग्राम में राजस्थान प्रदेश सीमेंट महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक अखिल भारतीय सीमेंट प्रभारी राज बिहारी शर्मा के सानिध्य एवं प्रदेश अध्यक्ष रतन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर की विभिन्न सीमेंट इकाइयों के पदाधिकारी एवं श्रमिक प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। मंच संचालन शंकर सिंह लगेत ने किया। जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़ ने बताया कि बैठक का संयुक्त आयोजन बांगड़ सीमेंट, अंबुजा सीमेंट राबड़ियावास, श्री सीमेंट अंधेरी देवरी एवं बिरला व्हाइट खारिया खंगार इकाइयों के सहयोग से किया गया, जिसमें विभिन्न इकाइयों से करीब 125 श्रमिकों ने भाग लिया। बैठक में अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ अध्यक्ष सुरेश सांकट, महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिंह रावत एवं राजस्थान सीमेंट प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिक एकजुटता पर विचार व्यक्त किए।

Beawar

Beawar – अखिल भारतीय सीमेंट प्रभारी राज बिहारी शर्मा ने संगठन के महत्व एवं प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि संगठित श्रमिक शक्ति से ही मजदूर हित सुरक्षित रह सकते हैं। महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ के कार्य को ईश्वर का कार्य बताते हुए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सीएमए समझौते में ठेका श्रमिकों को साथ लेकर समझौता करने, नए चार लेबर कोड, सोशल सिक्योरिटी एवं श्रमिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में दिलीप टांक, दिलीप सेन, महेन्द्र सिंह जोधा, गोपाल भारती, लक्ष्मण सिंह, बालवीर सिंह, राकेश, जितेंद्र पाल एवं मन्ना राम चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version