The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // तरबूज के नीचे छुपा रखा था डोडा पोस्त, बार पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

Beawar // तरबूज की आड़ में डोडा पोस्त तस्करी का भंडाफोड़, 41 किलो मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Beawar
Beawar

Beawar –

पुलिस थाना बार द्वारा नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तरबूज की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से 41 किलो 930 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर वाहन को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आईपीएस के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया व वृत्ताधिकारी मसूदा जयसिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी समजिदा बानो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें तरबूज के नीचे छुपाकर रखे गए दो प्लास्टिक कट्टों में अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी महावीर प्रसाद गुर्जर पुत्र राधाकिशन गुर्जर, निवासी प्रतापपुरा, पोस्ट अजगरा, थाना सरवाड़, जिला अजमेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 36 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं मामले की जांच जारी है। थाना बार पुलिस की इस कार्रवाई में कांस्टेबल कैलाशचंद, बलदेव, रामप्रसाद, राजूराम, सुखदेव एवं हरेंद्र की विशेष भूमिका रही।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/zeerajasthan_/status/2056546213827420581?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version