The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // ब्रह्मधाम में 49वीं बरसी को लेकर मंथन, 6 जुलाई को होगा भव्य भंडारा

Beawar // ब्रह्मधाम में ब्रह्मानन्दजी महाराज की 49वीं बरसी 6 जुलाई को, तैयारियां तेज

Beawar
Beawar

Beawar – उदयपुर रोड स्थित ब्रह्मधाम में स्वामी ब्रह्मानन्द सत्संग मण्डल की कार्यकारिणी बैठक में 6 जुलाई को ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानन्दजी महाराज की 49 वीं बरसी एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भाव से आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। सत्संग मण्डल के अध्यक्ष गणपत सर्राफ ने बताया कि बरसी एवं भंडारे के आजोजन हेतु व्यापक विचार विमर्श एवं रूपरेखा हेतु दिनांक 21 जून,रविवार को ब्रह्मधाम के साधारण सदस्यो की एक बैठक आयोजित की जायेगी। मंत्री महेंद्र सलेमाबादी ने बताया रविवार को आयोजित हुई बैठक में अध्यक्ष गणपत सर्राफ एवं महामंत्री नरेंद्र झंवर ने स्वामीजी के समाधि स्थल एवं प्रवचन एवं सत्संग हॉल के जीर्णोद्धार की प्रस्तावित रूपरेखा से अवगत कराया एवं शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने की योजना के बारे में बताया। बैठक ने मोहनलाल बजाज,डॉ. एम.के.गुप्ता,किशोरकुमार अग्रवाल,कमल मुरारका,सुशील गर्ग,शिवचंद लड्ढा,निर्मल बंसल,नितेश गोयल,प्रेम जिंदल,राम गोपाल अग्रवाल,सत्यनारायण अग्रवाल,राजेन्द्र गर्ग,संजय अग्रवाल, राजेन्द एन. अग्रवाल,सतीश गर्ग,नरेश गुप्ता,शकुंतला ड़ाणी,गंगा अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version