Beawar //मानवता की मिसाल बने एसपी रतन सिंह, पैदल जा रहे बुजुर्ग की सुनवाई कर दिलाया त्वरित समाधान

Beawar – जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय संवेदनशीलता और मानवीयता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और उनकी समस्या जानने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसी समस्या को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर आ रहे थे। इस दौरान एसपी रतन सिंह की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाकर बुजुर्ग को अपने पास बुलाया और आत्मीयता से उनकी परिवेदना सुनी। बुजुर्ग ने अपनी परेशानी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी रतन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही बुजुर्ग को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का नियमानुसार त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। एसपी की इस संवेदनशील कार्यशैली और आमजन के प्रति अपनत्व भरे व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न