The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // ईद से पहले 52 बकरों को मिला जीवनदान, ब्यावर में जीव दया की अनूठी मिसाल

Beawar // ईद से पहले 52 बकरों को मिला अभयदान, ब्यावर में जीव दया की मिसाल

Beawar
Beawar

Beawar – भगवान महावीर के अहिंसा एवं जीव दया के संदेश को आत्मसात करते हुए ब्यावर में जीव दया प्रेमियों द्वारा ईद से पूर्व बूचड़खाने से 52 बकरों को बचाकर उन्हें सुरक्षित जीवन प्रदान किया गया। इसे ब्यावर के इतिहास में एक ही दिन में सर्वाधिक बकरों को बचाने की अनूठी पहल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ब्यावर के एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा तथा जीव दया प्रेमी प्रवीण बडोला की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बूचड़खाने से कुल 52 बकरों को सुरक्षित मुक्त करवाया।

Beawar

Beawar – इसके बाद सभी बकरों के कानों में कुड़की पहनाकर उन्हें “अमरा बकरा” घोषित किया गया तथा कुचेरा स्थित बकरा शाला में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जहां उनके भोजन-पानी एवं देखभाल की व्यवस्था रहेगी। दिलीप नाहटा ने बताया कि ब्यावर जैन समाज वर्षों से जीव दया की भावना के तहत पशुओं को अभयदान देने का कार्य करता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बकरों को बचाकर सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुंचाया गया। उन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले जीव दया प्रेमी प्रवीण बडोला एवं उनकी टीम, समता युवा संघ, मनीष मूथा, मतिकांत अग्रवाल, सुरेश कुमावत सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवों की रक्षा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version