The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // 22 मई को जालोर से दिल्ली के लिए होगा उद्घाटन विशेष संचालन

Beawar // भुज-दिल्ली नई एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

Beawar
Beawar

Beawar –  उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई भुज-दिल्ली दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19403/19404 के संचालन को मंजूरी प्रदान की गई है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद अजमेर मंडल कार्यालय द्वारा इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 04875 जालोर-दिल्ली उद्घाटन विशेष ट्रेन का संचालन 22 मई 2026 को एकतरफा किया जाएगा। ट्रेन जालोर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर होते हुए अगले दिन सुबह 7:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन ब्यावर प्रबंधक अशोक कुमार आदरा के अनुसार उद्घाटन विशेष ट्रेन ब्यावर स्टेशन पर रात 9:56 बजे पहुंचेगी तथा 9:58 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं अजमेर स्टेशन पर ट्रेन रात 11 बजे पहुंचेगी और 11:10 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि नई ट्रेन के नियमित संचालन की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। इस नई एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा। रेलवे मंडल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version