The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // मानवता की मिसाल: AB नेगेटिव रक्त की त्वरित व्यवस्था से बची मरीज की जान

Beawar //दुर्लभ रक्त की त्वरित व्यवस्था कर बचाई महिला की जान

Beawar
Beawar

Beawar – भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ब्यावर ने मानव सेवा का परिचय देते हुए एक गंभीर महिला रोगी के लिए दुर्लभ एबी निगेटिव रक्त की त्वरित व्यवस्था कर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार 21 मई की रात्रि को अमृतकौर अस्पताल में भर्ती एक गंभीर महिला मरीज को तत्काल एबी निगेटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ी। यह ब्लड ग्रुप अत्यंत दुर्लभ होने के कारण परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में रोगी के परिजनों ने भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी प्रशांत पाबूवाल से संपर्क किया। पाबूवाल ने तुरंत परिषद के रक्तदान शिविर प्रभारी राजेंद्र काबरा को जानकारी दी। काबरा ने तत्परता दिखाते हुए नियमित रक्तदाता अनिल सोमानी से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। शाखा अध्यक्ष सतीश सर्राफ ने रक्तदाता अनिल सोमानी एवं प्रेरक राजेंद्र काबरा के इस मानवीय सहयोग की सराहना करते हुए साधुवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ब्यावर समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों को त्वरित रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करती रहती है तथा परिषद का प्रयास रहता है कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version