The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अधिक मास पर भक्ति और सेवा का संगम: ब्यावर में नगर परिक्रमा का आयोजन

Beawar // अधिक मास नगर परिक्रमा 24 मई को, धर्मप्रेमियों से शामिल होने की अपील

Beawar
Beawar

Beawar – हर तीन वर्ष में आने वाले पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अवसर पर श्री मद भागवत प्रभात फेरी परिवार की ओर से रविवार 24 मई 2026 को नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक संजय घीया ने बताया कि सनातन धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व माना गया है तथा इस माह में दान, धर्म, भजन-कीर्तन और पुण्य कार्यों को अत्यंत फलदायी बताया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिक्रमा का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी विशेष माना गया है। ईश्वर को केंद्र में रखकर की जाने वाली परिक्रमा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का माध्यम मानी जाती है। इसी उद्देश्य से परिवार द्वारा प्रत्येक अधिक मास में नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता रहा है। नगर परिक्रमा रविवार सुबह 6 बजे रघुनाथ जी का बड़ा मंदिर से प्रारंभ होगी। श्रद्धालु पूरे शहर का भ्रमण करते हुए नगरवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना करेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न चौराहों एवं गेटों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएं भेंट कर सेवा कार्य भी किए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि अधिक मास में किए गए दान-पुण्य, धर्म एवं भक्ति कार्यों का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। नगर परिक्रमा पुनः रघुनाथ जी के मंदिर पहुंचकर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। परिवार की ओर से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version