The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // फिट इंडिया मिशन: ब्यावर पुलिस का “संडे ऑन साइकिल” अभियान 24 मई को, योग और साइकिलिंग से देंगे स्वास्थ्य व पर्यावरण का संदेश

Beawar // ब्यावर पुलिस का “संडे ऑन साइकिल” अभियान 24 मई को, फिट इंडिया मिशन के तहत योग-साइकिलिंग से देंगे स्वास्थ्य का संदेश

Beawar
Beawar

Beawar – फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत ब्यावर पुलिस द्वारा रविवार 24 मई 2026 को “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5:40 बजे पुलिस थाना ब्यावर सिटी से होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनुकृति उज्जैनिया रहेंगी। जिला पुलिस अधीक्षक Ratan Singh ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण कम करने के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग केवल स्वास्थ्य के लिए ही लाभकारी नहीं है, बल्कि यातायात दबाव कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन एवं राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Beawar – कार्यक्रम के तहत सुबह 6:00 बजे से 6:40 बजे तक पुलिस थाना ब्यावर सिटी परिसर में योग, जुंबा सेशन एवं रोप स्किपिंग गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके बाद सुबह 6:40 बजे साइकिलिंग रैली पुलिस थाना ब्यावर सिटी से रवाना होगी। इस अभियान में जिला पुलिस के अधिकारी, सर्किल क्षेत्र के समस्त थानाधिकारी, पुलिस जवान, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सामाजिक संगठन, साइकिल क्लब एवं स्कूली छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। ब्यावर पुलिस ने जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर “संडे ऑन साइकिल” अभियान को सफल बनाने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से रविवार सुबह निर्धारित समय पर साइकिल सहित पुलिस थाना ब्यावर सिटी पहुंचकर योग एवं साइकिलिंग गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया है।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version