Beawar // गर्मी में जीवनदायिनी पहल: टैंकर से सींचे पौधे, ग्रामीणों ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Beawar – क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के चलते जहां आमजन बेहाल हैं, वहीं पेड़-पौधों पर भी गर्मी की मार साफ दिखाई दे रही है। ऐसे कठिन समय में मसूदा उपखंड के कानाखेड़ा पीईईओ क्षेत्राधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपाल सागर के संस्था प्रधान केसर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की है। विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधे तेज गर्मी के कारण सूखने की कगार पर पहुंच गए थे। इसे देखते हुए संस्था प्रधान केसर सिंह ने अपने स्तर पर पानी का टैंकर मंगवाकर विद्यालय परिसर में लगे पौधों को पानी पिलाया। पानी मिलने से मुरझाए पौधों में फिर से जीवन का संचार दिखाई दिया। इस सराहनीय कार्य में समाजसेवी नरेंद्र सिंह सहित गांव की महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर पौधों को सींचा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों ने संस्था प्रधान के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पेड़-पौधों की रक्षा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। विद्यालय परिवार की इस पहल से बच्चों में भी प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। गांववासियों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए अन्य लोगों से भी गर्मी के मौसम में पेड़-पौधों की देखभाल करने की अपील की।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न