The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // भीषण गर्मी में स्काउट-गाइड बने राहत का सहारा, ब्यावर स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया शीतल जल

Beawar // ब्यावर रेलवे स्टेशन पर स्काउट-गाइड का जल सेवा अभियान, यात्रियों को पिलाया ठंडा पानी

Beawar
Beawar

Beawar – भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन ब्यावर पर रोवर ,रेंजर ,स्काउट व गाइड द्वारा यात्रियों के लिए जल सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कार्य किया। सहायक स्टेट कमिश्नर विमल चौहान के नेतृत्व में रोवर,रेजर,स्काउट,गाइड, स्काउटर और गाइडर ने ब्यावर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल पिलाकर उनकी सेवा की।

Beawar – इस अवसर पर मोहमद तैयब, गजेंद्र सिंह राठौड़, विजेन्द्र चौहान, देवनारायण गोगई,सुनील मेहरा,सानिया रांकावत, दिव्या ,पुष्पा चौहान और अन्य रोवर रेजर स्काउट गाइड और सहायक लीडर ट्रेनर सुरेश चन्द फुलवारी,मसूदा सचिव मोहन सिंह चौहान,ताराचंद जांगिड़,बलराज सिंह राठौड़, मुरली मनोहर जाटव,सुमित फौजदार, नन्द सिंह चौहान,रेखा जनागल,विद्या मेडम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना स्काउट-गाइड का मुख्य उद्देश्य है। गर्मी के मौसम में आगे भी इस प्रकार की सेवा गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version