The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अधिक मास में निकली भव्य नगर परिक्रमा, भजन-कीर्तन और जयघोषों से भक्तिमय हुआ शहर

Beawar // अधिक मास पर निकली भव्य नगर परिक्रमा, ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजा शहर

Beawar
Beawar

Beawar – हर तीन वर्ष में आने वाले पवित्र अधिक मास के अवसर पर श्रीमद्भागवत (प्रभात फेरी) परिवार के तत्वावधान में रविवार प्रातः भव्य नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, सेवा और संस्कारों से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी एवं भक्तजन शामिल हुए। भजनों, कीर्तनों एवं जयघोषों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। नगर परिक्रमा प्रातः 6 बजे रघुनाथ जी के बड़े मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख चौराहों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर, प्रसाद वितरण कर तथा स्वागत-सत्कार कर यात्रा में शामिल भक्तों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन से जुड़े संजय घीया ने बताया कि सनातन धर्म ग्रंथों में अधिक मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस मास में दान, धर्म, भजन-कीर्तन एवं सेवा कार्यों का पुण्य कई गुना फलदायी माना जाता है। इसी कारण इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि नगर परिक्रमा का उद्देश्य समस्त मानव जाति, शहर एवं समाज के कल्याण की मंगल कामना करना है।

Beawar

Beawar – नगर परिक्रमा के दौरान विभिन्न चौराहों एवं शहर के गेटों पर दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। वहीं गोमाता को हरा चारा खिलाया गया तथा जरूरतमंद लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों एवं कीर्तनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु “राधे-राधे” एवं “जय श्रीराम” के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे मार्ग में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। नगर परिक्रमा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमद्भागवत (प्रभात फेरी) परिवार के सदस्यों एवं शहरवासियों का विशेष सहयोग रहा।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version