Beawar // विश्वामित्र संग मिथिला पहुंचे राम-लक्ष्मण, गौरी पूजा प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Beawar – विश्वामित्र के साथ राम का मिथिला प्रवेश,नगर भ्रमण,गौरी पूजा प्रसंग शहर के मध्य स्थित नृसिंह मन्दिर में पुरुषोतम मास में आयोजित हो रही श्रीराम चरित्र मानस पर मास पारायण कथा के आठवें दिवस पारायण कथा का प्रारम्भ राम दरबार,मानस पूजन एवं व्यासपीठ पूजन के साथ प्रारंभ हुआ।नृसिंह मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश बंसल ने बताया कि कथा प्रसंग के अनुसार मुनि विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण का मिथिला में प्रवेश हुआ,राजा जनक ने राम लक्ष्मण के दर्शन करते ही मूरति मधुर मनोहर देखी,भयऊ बिदेह बिदेह विसेषी गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज कहते है कि श्री राम और लक्ष्मण के रूप-सौंदर्य और मधुर मनमोहक छवि को देखकर राजा जनक अपनी देह की सुध-बुध भूल गए। वे पूरी तरह से विदेह शरीर से मुक्त,परमात्मा में लीन हो गए। गुरु आज्ञा से दोनो भाइयो ने नगर भ्रमण किया एवं मिथिला वासियों को परम् सुख प्रदान किया। पुष्प चयन हेतु पुष्प वाटिका में राम एवं सीता के परस्पर प्रथम दर्शन हुये कवि लिखता है कि राम को देखकर श्री जनकनन्दिनी बाग में खड़ी की खड़ी रह गई,राम देख सिया, सिया राम को चार अखियां लड़ी की लड़ी रह गई..
Beawar – गौरी पूजन हेतु पुष्प वाटिका में जानकी जी को दर्शन करते देख तुलसीदासजी लिखते है कि थके नयन रघुपति छवि देखे रामजी की मनोभावों को तुलसीदासजी ने लिखा कि देखी सिय शोभा सुखु पावा रामभद्राचार्य जी महाराज ने भी कहा है कि जय जय गिरिवर राज किशोरी…देवी पूजी पद कमल तुम्हारे सुरनर मुनि सब होहि सुखारे..गुरु विश्वामित्र जी ने रामजी को सफल मनोरथ होऊँ तुम्हारे”आशीर्वाद दिया। सतानन्द मुनि की आज्ञा से राम लखन एवं विश्वामित्र को धनुष यज्ञ में जाने एवं वहां राजा जनक के आगमन प्रसंग के साथ विश्राम हुआ। कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से साँय 7 बजे तक आयोजित किंग जा रहा है,ट्रस्ट मंत्री राधेश्याम ड़ाणी ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आने का आग्रह किया। इस दौरान मन्दिर ट्रस्ट के प्रेम जिंदल,पीयूष बंसल,अभिषेक सठाक राम रामायण मण्डल के राजकुमार अत्रे,गणपत शर्मा,कृष्णमोहन जोशी, दिनेश सिंघल,देवाराम सहित कांता बाई, लक्ष्मी शर्मा, ऊषा गर्ग,मिथलेश बंसल,शांतिप्रकाश ड़ाणी,चन्देश गर्ग,मांगीलाल कंदोई,सत्यनारायण असावा,दिनेश जैन,गोपाल कुमावत,नोरत सिंह, सूर्यप्रकाश शर्मा,सुशील गर्ग,सुनील टेलर, सहित भक्तजन उपस्थित थे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न