Beawar // बर पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Beawar – राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह एवं ब्यावर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन का बर आगमन पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा व एडवोकेट अनुराग रिणवा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह जयपुर से पाली में आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने बर बस स्टैंड स्थित रिणवा भवन में कांग्रेस व महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। बैठक में कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने, संगठन विस्तार तथा “लोकतंत्र बचाओ, संगठन बढ़ाओ” कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
Beawar – इस अवसर पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, चंद्रपाल सिंह उदावत, बलवीर जलवानिया, मोहनलाल रेगर, आशा रिणवा, सायरा खान, दुर्गा जलवानिया, कन्या देवी मेवाड़ा, ढगलाई मेघवाल, सीता देवी चोरोटिया, हाजी अब्दुल हफीज, हाजी कमरुद्दीन, हाजी अब्दुल सत्तार, नाथूखा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महामंत्री पेमाराम मेघवाल, वार्ड पंच संतोष मेघवाल, वार्ड पंच राकेश मेघवाल, अशोक रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा, पूसाखान, मोहनलाल जाटोलिया, सीता देवी, दीपाराम मेघवाल, ओगड़ राम रेगर, एडवोकेट योगेश सेन, हिमांशु जलवानिया, मोहम्मद अफजल, गौतम बंजारा, बगदाराम राजदमामी, बद्रीलाल राजदमामी, ऋषभ सिंदल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न